बेलसंड : प्रखंड के जाफरपुर में शैक्षणिक संस्थान के द्वारा नशा मुक्ति अभियान को सफलता को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने हिस्सा में भाग लिया। बच्चों के बीच यहां पर कई तरह के आयोजन किए गए जिसमें चित्रकारी रंगोली निबंध वाद विवाद प्रतियोगिता आदि शामिल है। बच्चों के बीच बौद्धिक विकास और नशा मुक्ति अभियान को और ज्यादा धारदार बनाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें शैक्षणिक संस्था कि सहभागिता सबसे ज्यादा देखा गया बच्चे भी काफी उत्साहित थे। गौरतलब है नशा मुक्ति अभियान सरकार के सबसे महत्व कांची अभियान है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नशाबंदी अभियान को सफल बनाने के लिए कई तरह के प्रयास कर रहे हैं आम लोगों का भी सहयोग सरकार को इस मामले में मिलता दिखाई दे रहा है।
🔴 चैनल को लाइक और सबस्क्राइब जरूर करें।
वीडियो लिंक–https://youtu.be/FgC-V-LjsxA