सुश्री शिवानी शुभम अनुमंडलाधिकारी को नवनियुक्त होने पर बेलसंड यूथ क्लब ने दिया बधाई

सुश्री शिवानी शुभम अनुमंडलाधिकारी को नवनियुक्त होने पर बेलसंड यूथ क्लब ने दिया बधाई

0
     बेलसंड: सुश्री शिवानी शुभम को बेलसंड अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में नियुक्त होने पर बेलसंड यूथ क्लब ने बधाई दी।
   बधाई देते हुए यूथ क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह व संयोजक मो० तबरेज ने कहा कि बेलसंड में युवा अधिकारियों की अब टीम तैयार हो गई है।  आने वाले समय में बेलसंड अवश्य बदलेगा। युवा अधिकारी से विकास के साथ-साथ युवा प्रभावित होते हैं, तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होते हैं।  जिससे राष्ट्र निर्माण में युवाओं की एक अहम भूमिका होती है। 
          वही छात्र हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता स बीआरबीएयू अध्यक्ष संकेत मिश्रा ने कहा अब नवनियुक्त नारी शक्ति की प्रतीक सुश्री शिवानी शुभम का मार्गदर्शन बेलसंड के युवाओं को अवश्य मिलेगा। विशेषकर  एक महिला पदाधिकारी के समक्ष महिला फरियादी अपनी फरियाद को अच्छे तरीके से  हिचक रख  संकेंगे, तथा आप क्षेत्र के माताएं एवं बहनों को अपनी फरियाद के लिए कहीं और भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
          मौके पर बेलसंड यूथ क्लब के संरक्षक व शिक्षक नेता सुबोध ठाकुर, मो० जिबरैल, पवन कुमार, प्रवीण झा,शशिरंजन कुमार, बबलू कुमार, मनोज झा, यशवंत यादव, शिक्षक  राजा सिंह, आदित्य राज, राजू शर्मा,कंसार पंचायत के पूर्व मुखिया जीतेन्द्र झा उर्फ जीतू झा, सकल महतो उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement